इस महत्वपूर्ण एवं उपयोगी कियोस्क द्वारा मण्डल में आने वाले काश्तकार एवं आम नागरिक सम्पूर्ण राज्य की जमाबंदियों की जानकारी प्राप्त कर सकते है. यह कियोस्क राज्य की राजधानी के सर्वर से जुडा है. अतः काश्तकार जिले की ही नहीं पूरे प्रदेश की जमाबंदियों की जानकारी ले सकते हैं. इस कियोस्क से जिला, तहसील, भू-अभिलेख निरीक्षक, वृत तथा पटवार सर्किल की सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं. |
राज्य की अन्य योजनाओं जैसे व्यक्तिगत लाभ, मुख्यमंत्री सहायता कोष, मुख्यमंत्री जीवन रक्षा कोष, जननी सुरक्षा योजना, वृद्वावस्था एवं विधवा पेंशन की पात्रता, नियम, प्रक्रिया से अवगत हुआ जा सकता है. इसी प्रकार सचिवालय के मंत्री, प्रशासनिक अधिकारियों का विभागानुसार नाम, पद, कमरा संख्या, दूरभाष नम्बर (फ्लोर प्लान) भी मिल सकेंगे. इसी प्रकार इस प्रणाली से परिवर्तन एवं अध्यतन सूचनाएं भी जुटायी जा सकती है. |